scorecardresearch
Advertisement

Weather: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल, लेकिन मुबंई समेत कई जगह बारिश ने दी राहत.. देखें रिपोर्ट

उत्तर भारत के अधिकांश राज्य प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं, राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुँच गया है. दिल्ली एनसीआर में मानसून के समय से 10 दिन पहले दस्तक देने की संभावना है, जबकि मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, "दो दिनों तक तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा. हालांकि उसके बाद दो से चार डिग्री सेंटीग्रेड तक अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है."