scorecardresearch
Advertisement

Indian Army को मिलेंगे AK-19 और PPK-20! रूस संग भारत में बनेंगे घातक हथियार

भारतीय सेना को अब एके 19 कार्बाइन और पीपी के 20 सब मशीन गन से लैस करने की तैयारी है. इन अत्याधुनिक बंदूकों का निर्माण रूस के साथ मिलकर भारत में करने की योजना है. इस सिलसिले में रूस से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर बातचीत चल रही है. इन आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल सेना के साथ-साथ पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के लिए भी किया जाएगा. एके 19 कार्बाइन एक मिनट में 600 से 700 गोलियां फायर कर सकती है और 500 मीटर तक सटीक निशाना लगा सकती है. इसका वजन करीब 3.5 किलो है और इसमें फ्लैश हाइडर भी मौजूद है, जिससे रात के समय ऑपरेशन में मदद मिलती है. यह लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में आतंक विरोधी ऑपरेशन में बेहद कारगर साबित हो सकती है. पीपी के 20 सब मशीन गन एक मिनट में 800 से 1000 गोलियां फायर कर सकती है और 150 से 200 मीटर तक सटीक निशाना लगा सकती है. इसे क्लोज कॉम्बैट के लिए डिजाइन किया गया है और यह पुलिस तथा विशेष बलों के लिए बेहद कारगर होगी. डील फाइनल होने के बाद इनका निर्माण अमेठी में इंडो एशियन राइफल प्राइवेट लिमिटेड में किया जाएगा.