scorecardresearch
Advertisement

Operation Sindoor: दुनिया भर के देशों से लौटे भारतीय डेलिगेशन के सदस्यों से मिले PM मोदी, सांसदों के साथ डिनर पर की चर्चा

भारत का संदेश लेकर 33 देशों का दौरा करने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के 51 सांसदों और आठ पूर्व राजनयिकों का डेलिगेशन वापस लौट आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस डेलिगेशन को डिनर पर बुलाया, जहाँ उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दुनिया भर में मिले अपने तजुर्बे और प्रतिक्रिया के बारे में बताया; शशि थरूर के अनुसार, "यह एक बहुत अच्छा विचार था, देशों ने सांसदों के आने और उनसे मिलने की सराहना की और हम सभी ने सुझाव दिया कि हमें इसे और अधिक बार करना चाहिए।" इस दौरे का उद्देश्य 'ऑपरेशन सिंदूर' के संदर्भ में पाकिस्तान का कच्चा चिट्ठा खोलना और भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखना था।