scorecardresearch
Advertisement

Navy का क्लर्क ISI का जासूस, ऑनलाइन गेमिंग और महिला हैंडलर का जाल

दिल्ली में नौसेना हेडक्वार्टर के क्लर्क विशाल यादव को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. विशाल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है, जिसमें वह ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण पैसों के लिए सोशल मीडिया के जरिए एक महिला हैंडलर के संपर्क में आया और देश से जुड़ी अहम गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजता था. उसे जयपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है.