scorecardresearch
Advertisement

Navika Sagar Parikrama: भारतीय नौसेना की दो बहादुर बेटियों ने लहरों को जीतकर नापी दुनिया, आज गोवा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे सम्मानित

भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के, ने नविका सागर परिक्रमा अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है. उन्होंने आठ महीने में तीन महासागरों, चार महाद्वीपों और तीन ग्रेट केप को पार करते हुए 50,000 किलोमीटर की समुद्री यात्रा की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गोवा में इन दोनों अधिकारियों का स्वागत और सम्मान करेंगे.