scorecardresearch

Railway News: अब यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, यहां QR CODE स्कैन से मिलेगी जानकारी

यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए रेलवे की ओर से कई जरूरी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं.जिसकी एक बानगी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर देखने को मिल रही है.जहां मुसाफिरों को अब ट्रेनों की आवाजाही के बारे में जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी.क्योंकि बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर QR CODE लगाया गया है.जिसे स्कैन करने पर चार घंटे के अंदर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी मोबाइल पर ही यात्री को मिल जाएगी. इस सुविधा से यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर भीड़ से राहत मिलेगी. साथ ही मुजफ्फरपुर जंक्शन के पूछताछ केंद्र में एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है.जहां से यात्री ट्रेनों के आने-जाने के समय की जानकारी ले सकेंगे.

QR CODE has been installed at Bihar's Muzaffarpur Junction. On scanning, the passenger will get information about all the trains coming and going within four hours on the mobile itself. Watch the Video To Know More.