scorecardresearch
Advertisement

Rail One App: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रेल मंत्री ने लॉन्च किया रेल वन एप, टिकट बुकिंग से लेकर खाने तक सब एक जगह

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 'रेल वैन' ऐप लॉन्च किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इस सुपर ऐप का शुभारंभ किया. यह ऐप रेल से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. इस ऐप के जरिए ट्रेन की टिकट बुकिंग, ट्रेन का स्टेटस जानना और सफर के दौरान खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी मिलेगी.