scorecardresearch
Advertisement

Iran-Israel War: ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए नया रूट तैयार, आर्मेनिया और दोहा होते हुए पहुंचेंगे दिल्ली

ईरान और इजराइल के बीच तनाव के कारण तेहरान में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की कोशिश जारी है. 110 छात्रों को पहले आर्मेनिया लाया गया, अब उन्हें दोहा के रास्ते भारत लाया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने तेहरान में अन्य भारतीयों को शहर से बाहर जाने की सलाह दी है. ईरान में 10,765 भारतीय रहते हैं. छात्रों ने बताया कि वहां की स्थिति अनिश्चित है और संचार सेवाएं प्रभावित हैं.