scorecardresearch
Advertisement

Britain Got Talent 2025: 9 साल की विनीता छेत्री ने रचा इतिहास, ब्रिटेन गॉट टैलेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

असम के बोकासन के अमराजन गांव की 9 वर्षीय विनीता छेत्री ने ब्रिटेन गॉट टैलेंट 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया; उनके पिता अमर एक छोटा फार्म चलाते हैं और विनीता ने 3 साल की उम्र में डांस शुरू किया था. शनिवार रात को हुए फिनाले में, जहाँ विनीता के नृत्य में बैकफ्लिप जैसे कठिन डांस शामिल थे, ब्रिटिश जादूगर हैरी मोल्डिंग विजेता बने और एलई डी डांस ग्रुप दी ब्लैक आउट्स दूसरे स्थान पर रहा. विनीता ने कहा, "थैंक यू सो मच एव्रीवन फॉर ऑल लव एंड सपोर्ट क्यों की ये आप लोगों के सपोर्ट से मैं इतने आगे पहुंची सपोर्ट और मेहनत को मिलके मतलब ये बड़ा स्टेज में मैं जाके इंडिया को रिप्रेसेंट कर पाई."