अगर आप संघर्षों से घबराते हैं, तो ज़िंदगी में संघर्ष के मायने विक्रम अग्निहोत्री से सीखिए. विक्रम ने 7 साल की उम्र में एक हादसे में दोनों हाथ गंवा दिए थे. हादसे के बाद विक्रम के माता-पिता ने सुनिश्चित किया कि वो हर लिहाज से आत्मनिर्भर बनें. किसी भी काम के लिए शारीरिक तौर पर किसी के आसरे ना रहें. विक्रम अपने सारे काम खुद करते हैं. विक्रम अग्निहोत्री पहले ऐसे शख्स हैं जिन्हें पैर से गाड़ी चलाने का लाइसेंस दिया गया है. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी विक्रम के इस कीर्तिमान को सम्मान दिया है. देखिए रिपोर्ट.
Indore's Vikram Agnihotri is an inspiration for all specially abled. Vikram is the first licensed armless driver in the country. Watch this report.