scorecardresearch
Advertisement

InstaHelp App: 10 मिनट में घर पहुंचेगी मेड, ऐप क्रांति से संवरी महिलाओं की जिंदगी

भारत के मेट्रो शहरों में क्विक कॉमर्स की तर्ज पर शुरू हुए ऑन-डिमांड इंस्टाहेल्प (InstaHelp) ऐप्स घरेलू कामकाज के तरीके में तेजी से बदलाव ला रहे हैं. अर्बन कंपनी, प्रोंतो, स्नैपइट और बुकमायबाई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मोबाइल ऐप पर एक क्लिक करके 10 मिनट के भीतर डोमेस्टिक हेल्प बुक्ड सेवा प्राप्त की जा सकती है. 100 रुपये प्रति घंटा की दर पर सफाई, कुकिंग और डस्टिंग जैसे घरेलू काम उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे कामकाजी महिलाओं और परिवारों को मेड के अचानक छुट्टी लेने की समस्या से राहत मिली है. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए असंगठित क्षेत्र की महिलाओं को निश्चित मासिक आय, तय वेतन, छुट्टियां, मेडिकल बीमा और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है. वर्तमान में यह क्विक हाउस हेल्प सेक्टर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और ग्राहकों की आदतें बदलने के लिए भारी कैश बर्न और घाटे के दौर से गुजर रहा है. उद्योग विशेषज्ञों का अनुमान है कि भविष्य में डिलीवरी चार्ज लागू होने के बाद ये इंस्टाहेल्प कंपनियां मुनाफे की स्थिति में आ सकती हैं.