scorecardresearch
Advertisement

Success Story: कड़ी मेहनत और लगन से जिग्या ने पाई कामयाबी, बिना कोर्स किए फैशन की दुनिया में किया कमाल

मुंबई के पॉश इलाके में मौजूद ये फैशन स्टोर आज किसी पहचान का मोहताज नहीं. बड़ी-बड़ी नामचीन हस्तियां इस स्टोर से डिजाइनर कपड़े खरीदने में फख्र महसूस करती हैं. लेकिन आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि इस स्टोर चलाने वाली लड़की ना तो कोई पेशेवर फैशन डिजाइनर है और ना ही ऐसी कोई तालीम हासिल की है.