scorecardresearch

Mushroom Jalebi: जींद के किसान ने चुनी नई राह... दंपति ने बनाई मशरूम की जलेबी, बड़े-बड़े लोग हैं फैन

करनाल के किसान मेले में मशरूम की जलेबी ने लोगों का ध्यान खींचा है. यह जलेबी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसे बनाने वाले हैं जींद के किसान अशोक कुमार और उनकी पत्नी सुनीता, जो मशरूम की खेती के साथ-साथ इससे विभिन्न व्यंजन भी बनाते हैं. यह जलेबी मशरूम और मिलेट्स से बनाई जाती है, जो सामान्य मैदे की जलेबी से अधिक पौष्टिक है. अशोक और सुनीता पिछले 20 वर्षों से मशरूम से विभिन्न व्यंजन बना रहे हैं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं