scorecardresearch

Rajasthan: राजस्थान के करौली में लगेगा कैला माता का लक्खी मेला, पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु

करौली में विश्व प्रसिद्ध कैला माता का लक्खी मेला 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस बार मेले को पॉलीथीन मुक्त रखने का लक्ष्य है. मेले में 350 से अधिक रोडवेज बसें, 25 जल मंदिर, 200 से ज्यादा सफाईकर्मी, 160 शौचालय, 24 घंटे चिकित्सक सेवा और 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है. 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. उत्तर भारत के इस प्रसिद्ध मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं.