scorecardresearch
Advertisement

Kanwar Yatra: सावन की शुरुआत से पहले शिव भक्तों का उत्साह, कांवड़ लेकर चल पड़े भोले भंडारी के भक्त

सावन के पावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है, लेकिन कांवड़ यात्रा मार्ग पर आस्था के अद्भुत रंग अभी से दिखने लगे हैं. जिन कांवड़ियों को लंबी दूरी तय करनी है, वे सावन के शुभारंभ से पहले ही कांवड़ लेकर निकल पड़े हैं. हरिद्वार में माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर इन कांवड़ियों ने गंगाजल से भरा कांवड़ उठाया है. अब सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कठिन पदयात्रा पर निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं. इस कांवड़ यात्रा मार्ग पर इन दिनों शिव भक्ति के अनोखे रंग दिख रहे हैं.