scorecardresearch
Advertisement

Karwa Chauth: करवा चौथ की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, इन खास साड़ियों की मांग है सबसे ज्यादा

करवा चौथ के त्योहार को देखते हुए राजस्थान के पाली के कपड़ा बाजारों में खास रौनक देखने को मिल रही है. यहां महिलाओं के लिए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन वाली साड़ियां आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं. लाल रंग की साड़ियों पर 'सदा सौभाग्यवती भव' के शुभ संदेश, गरचोला स्टाइल, बनारसी रिच पल्लू, चुनरी और बांधनी पैटर्न की साड़ियों पर करवा चौथ स्पेशल बॉर्डर हाथ से तैयार किए गए हैं. छलनी से पति का चेहरा निहारती पत्नी की आकृति और गोटा-पट्टी के काम वाली गज सिल्क साड़ियों को भी खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ऐतिहासिक देवा मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके अलावा सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के बीच भी दिवाली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जहां बाजारों में सजावटी सामान, दीये, गहने और मिठाइयों की दुकानें सज चुकी हैं.