scorecardresearch
Advertisement

Kashmir Weather: कश्मीर में भीषण गर्मी, 134 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानिए कब होगी बारिश?

कश्मीर घाटी अभूतपूर्व गर्मी की चपेट में है, श्रीनगर में रात के तापमान ने 134 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन का तापमान भी 20 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशानी हो रही है। गर्मी से परेशान एक व्यक्ति ने कहा, "गर्मी की वजह से हमें यहाँ पर आना पड़ा क्योंकि बहुत ही गर्मी है और अब एसी भी काम नहीं कर रहा है।" विशेषज्ञ इस स्थिति के लिए ग्लोबल वार्मिंग को जिम्मेदार मान रहे हैं।