scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से घाटी हुई सुहानी, सैलानियों के चेहरे खिले, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। श्रीनगर समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और श्रीनगर समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस मौसम में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर का पर्यटन विभाग अलग-अलग इलाकों में स्प्रिंग फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है।