scorecardresearch
Advertisement

Kashmir Weather: कश्मीर में गर्मी का कहर, टूटा 134 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल

श्रीनगर में रात के तापमान ने 134 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है, वहीं दिन का तापमान भी 20 साल बाद इतना अधिक दर्ज किया गया है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए सैलानी और स्थानीय लोग नदियों, झरनों और तालाबों में डुबकी लगा रहे हैं, क्योंकि उन्हें इतनी गर्मी बर्दाश्त करने की आदत नहीं है। जानकारों का मानना है कि यह ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में फेरबदल का नतीजा है, और एक व्यक्ति ने बताया कि 'गर्मी की वजह से हमें यहाँ पर आना पड़ा क्योंकि बहुत ही गर्मी है और अब एसी भी काम नहीं कर रहे है कश्मीर में अब टेम्परेचर।'