scorecardresearch

Kedarnath Dham: बाबा के भक्तों का इंतजार हुआ खत्म, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. बाबा केदारनाथ के दरबार को 51 कुंतल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. प्रकृति ने भी बर्फबारी के जरिए बाबा का अद्भुत श्वेत शृंगार किया है. कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस शुभ घड़ी का साक्षी बनने के लिए केदार घाटी पहुंच चुके हैं.