scorecardresearch
Advertisement

Khan Sir Marriage: खान सर ने की गुपचुप शादी, रिसेप्शन में तेजस्वी यादव व राज्यपाल समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

पटना के खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर सोमवार को पटना में रिसेप्शन पार्टी दी। इस आयोजन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, तेजस्वी यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत कई हस्तियां शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी यादव द्वारा शादी के समय के बारे में पूछे जाने पर खान सर ने जवाब दिया, "एकदम मॉडल आप ही का था सर चुपचाप सरकार के बाद में बताना है।"