जबलपुर की वंशिका राठौर ने कबाड़ से ऐसी-ऐसी खूबसूरत कलाकृतियां बनाई हैं जिन्होंने शहर की सूरत बदल दी है. जिन कबाड़ को हम कचरा समझकर फेंक देते हैं, उससे वंशिका नए-नए स्क्लपचर तैयार करती हैं. आज शक्ति भवन, नगर निगम समेत कई जगहों पर वंशिका की बनाई कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. वंशिका के हाथ जो भी स्क्रैप लगता है, उसे वो अपनी कल्पनाशीलता के सहारे एक ऐसी कलाकृति में गढ़ देती हैं कि कला मानो जीवंत हो जाती है. जबलपुर की सरहद से निकलकर वंशिका की कला को अब देश में पहचान मिल रही है. देखिए रिपोर्ट.
An artist from Madhya Pradesh's Jabalpur is using scrap to make amazing artworks. Vanshika Rathore has an amzing skill of turning scrap into valuable artworks. Watch this report.