scorecardresearch
Advertisement

Mainpuri: सेना भर्ती के नाम पर करोड़ों की ठगी, मुख्य आरोपी अरविंद पांडे गिरफ्तार, जानिए मामला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेना में भर्ती के नाम पर चलाए जा रहे एक प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों पर कार्रवाई हुई है. पुलिस के अनुसार, "शुरुआती जांच में सामने आया कि आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी अरविंद पांडेय ने करीब 600 युवाओं से 18,00,00,000 की ठगी की है" इस मामले में केंद्र संचालक अरविंद कुमार पांडे और उसकी एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. वे 'भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स' और 'हिंदुस्तान रक्षा दल' के नाम से संस्थान चलाते थे.