scorecardresearch
Advertisement

Monsoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार... बढ़ रहा है उत्तर भारत की ओर, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने देश के अनेक राज्यों में 25 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात में 19 से 25 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं दिल्ली में प्री-मानसून बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है.