scorecardresearch
Advertisement

India Monsoon Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद सैलाब का मंजर, दिल्ली में भी जल्द दस्तक देगा मानसून

मानसून देश के कई हिस्सों में पहुँच चुका है, राजस्थान में यह 18 जून को तय समय से एक सप्ताह पहले आया. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में भारी और अति भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में बदलाव से गर्मी के तेवर हल्के हैं. हालांकि बुधवार को यहां बारिश नहीं हुई... लेकिन बादलों की लुकाछिपी जारी रही. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज यहां बारिश होने का अनुमान है. जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी है. जहां तक मानसून की बात है तो यहां अभी भी उसका इंतजार हो रहा है.