scorecardresearch
Advertisement

Monsoon Updates: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव, उत्तर भारत में बारिश का इंतज़ार बढ़ा

देश में मानसून ने 24 मई को दस्तक दे दी है और यह 17 राज्यों तक पहुंच चुका है, जिससे दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून की रफ़्तार पर 10 दिनों के लिए विराम लग सकता है, जिससे पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में बारिश का इंतजार और बढ़ जाएगा. बिहार के किशनगंज, कटिहार, भागलपुर तथा असम के कुछ इलाकों में 31 मई को भारी बारिश का अनुमान है, जबकि महाराष्ट्र में भी मानसून की रफ़्तार धीमी हुई है.