scorecardresearch
Advertisement

Weather Updates: पहाड़ों पर मानसून का दिख रहा असर, चारधाम यात्रा हुई प्रभावित..देखिए ताजा हाल

देश में मानसून का दोहरा असर दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है और पर्यटन को बढ़ावा मिला है. वहीं, टिहरी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश आफत बनकर आई है, जिससे चारधाम यात्रा धीमी हुई है, भूस्खलन हुए हैं और भिलंगना, बालगंगा, भागीरथी, गंगा तथा अलकनंदा जैसी नदियां उफान पर हैं.