मुंबई में डिब्बेवालों से खाना लेने वालों के लिए एक गुड न्यूज़ है. अब वो ऐप से भी अपना टिफ़िन मंगवा सकते हैं. मुंबई में घरों और दफ़्तरों तक टिफ़िन पहुंचाने की शुरुआत साल 1890 से हुई थी..तब डिब्बावाला नाम की एक संस्था ने इसकी नींव रखी थी. अब 133 साल पुरानी ये सेवा कुछ बदलने वाली है. दरअसल ये सर्विस देने वाली संस्था डब्बेवाला अब तकनीक का सहारा लेने जा रही है. जिसके ज़रिए भी लोग अपना खाना बुक करवा सकेंगे. इसके लिए बाकायदा एक ऑनलाइन ऐप तैयार करवाई गई है. जिसके बाद घर और दफ़्तर में टिफ़िन पहुंचाने का ऑर्डर इस ऐप से भी लिया जाएगा.
Good news for the people of Mumbai. soon Mumbai Dabbawalas will start their online delivery application. Watch the Video to know more.