scorecardresearch

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया का बजट, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, जानिए इनकम टैक्स में क्या हुआ बदलाव?

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने आज अपना लगातार नौवां बजट पेश किया, जिसमें स्वास्थ्य और तकनीक क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए गए हैं. बजट की मुख्य घोषणा के अनुसार, 'कैंसर की सतराह दवाइयों पर नहीं लगी कस्टम ड्यूटी' जिससे कैंसर और डायबिटीज का इलाज सस्ता होगा. बायोफार्मा सेक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि, आम आयकर दाताओं के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन मोटर एक्सीडेंट क्लेम की ब्याज राशि को टैक्स फ्री कर दिया गया है. तकनीक के क्षेत्र में भारत अपना सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेगा और 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब खोली जाएंगी. इसके अलावा, सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और टेक्सटाइल पार्क बनाने की भी घोषणा की गई है.