scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, दिल्ली, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में हीटवेव, जानिए कब मिलेगी राहत?

उत्तर भारत के अनेक राज्यों में तापमान बढ़ा हुआ है, दिल्ली एनसीआर में पारा 45 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आज ये 43 से 45 जा सकते हैं, 45 को क्रॉस कर सकते हैं 11 तारीख को।" दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मानसून सक्रिय है, जहाँ वर्षा हो रही है; मौसम विभाग के अनुसार केरल, कोंकण-गोवा और कर्नाटक में 11 से 13 जून के बीच "एक्स्ट्रीमली हेवी रेनफॉल भी हो सकती है"। उत्तर भारत में मानसून के 24-25 जून के आसपास पहुँचने की उम्मीद है, तथा 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा से राहत मिल सकती है।