scorecardresearch
Advertisement

Heatwave Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

उत्तर भारत जून की शुरुआत से भीषण गर्मी की चपेट में है, मई में मौसम सुहाना रहने के बाद तापमान कई राज्यों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, "11-12 जून के बाद आंशिक बादल और तेज हवाओं के साथ हालात बदलेंगे और 12-13 जून के बाद रिमझिम फुहारों की सौगात मिल सकती है"