scorecardresearch

Odisha Rain: ओडिशा में भारी बारिश की वजह से नेशनल हाईवे 57 हुआ पानी-पानी, लोग पकड़ने लगे मछली

ओडिशा में भारी बारिश की वजह से बौध जिले में नेशनल हाइवे 57 पानी-पानी हो गया. जिस सड़क पर गाड़ियां दौड़ती हैं, वो पानी के आगोश में समाई दिखी. घुटनों तक पानी भर गया. लेकिन आपदा में अवसर ढूंढने वालों को कोई कमी नहीं है. वहां हाइवे पर जमा हुए बाढ़ के पानी में कुछ लोगों ने मछली पकड़ना शुरू कर दिया. इस काम के लिए कुछ लोगों ने जाल का सहारा लिया, तो कुछ दूसरे तरीकों से बाढ़ के साथ हाइवे पर आई मछलियों को पकड़ते नजर आए और उन्हें कामयाबी भी मिली. वो कई बड़ी-बड़ी मछलियां पकड़कर ले गए.

Due to heavy rains in Odisha, water has frozen on National Highway 57 in the Boudh district. People started fishing in the flood water accumulated on the highway. Watch the Video to know more.