scorecardresearch
Advertisement

Sindoorvan: ऑपरेशन सिंदूर की याद में भुज में बनेगा सिंदूरवन... गुजरात सरकार ने पार्क की योजना को दी मंजूरी

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सम्मानित करने हेतु गुजरात के भुज में सिंदूरवन नामक एक पार्क बनाया जाएगा. कच्छ में लगभग आठ हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस पार्क की योजना को गुजरात सरकार ने मंजूरी दे दी है, यह पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 मई को संबोधित जनसभा स्थल पर स्थापित होगा. गुजरात सरकार ने यह फैसला किया है ताकि 'ऑपरेशन सिंदूर की याद लोगों में तरोताजा रहे.'