scorecardresearch

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी ने छात्रों की ली क्लास, बताए तनाव दूर करने के गुर

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छात्रों से बातचीत की और उन्हें परीक्षा के दौरान तनाव से निपटने के टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि नींद का पोषण से गहरा संबंध है और शरीर की फिटनेस के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है. मोदी ने छात्रों को समय प्रबंधन के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि हर किसी के पास 24 घंटे होते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका बेहतर उपयोग करते हैं.