scorecardresearch
Advertisement

Noida: नोएडा में सिटी बसों की कमी से यात्री परेशान, ट्रैफिक की भी समस्या बढ़ी

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की वर्तमान में कुल आबादी 23 लाख 76 हज़ार से ज्यादा है. इतनी आबादी के बावजूद यहां पर सिटी बस का अभाव है. कुछ साल पहले तक सिटी बस चला करती थीं. जिनकी संख्या भले ही बेहद कम थी लेकिन कोरोना के बाद इन सिटी बसों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया और तर्क ये दिया गया कि ये घाटे का सौदा है. ऐसे में लोगों पर मुसीबत आन पड़ी है. इसलिए लोग चाहते हैं कि ये सेवा फिर से शुरु की जाए.