scorecardresearch
Advertisement

Cyclone Arnab: चक्रवात 'अरनब' का तांडव... कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भारत मंडपम में आयोजित इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है और विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा जरूरी है. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वैज्ञानिक, शोधकर्ता और करीब 150 डीप-टेक स्टार्टअप्स नवाचार पेश कर रहे हैं. वहीं देश के पूर्वी तट पर चक्रवात अरणब का असर गहरा गया है. मौसम विभाग ने झारखंड और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी दी है, जबकि ओडिशा के तटीय इलाकों से 48,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.