scorecardresearch
Advertisement

Operation Sindoor: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर 35 मिनट तक की बातचीत, बोले- आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से 'ऑपरेशन सिंदूर' पर 35 मिनट बात की और बताया कि 22 अप्रैल के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प दुनिया को बताया है. भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और यह भी स्पष्ट किया कि 'पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा'. इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और कई राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता की.