scorecardresearch

PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम में पीएम मोदी का अनूठा अंदाज, बच्चों संग खेला फुटबॉल..दी करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने सिक्किम को 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें दो डबल लेन स्टील आर्च पुलों की आधारशिला भी शामिल है. दौरे के दूसरे दिन सुबह पीएम मोदी गंगटोक में युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं. उन्होंने लिखा, 'स्पष्ट है कि युवाओं के साथ फुटबॉल का सत्र बेहद ऊर्जावान रहा.' प्रधानमंत्री ने गंगटोक में Arcadeum Museum का भी दौरा किया और वहां की लोक संस्कृति व रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया. स्थानीय वेशभूषा और सिक्किमी टोपी पहने प्रधानमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.