scorecardresearch
Advertisement

Kashmir: कश्मीर का सपना हुआ सच... पीएम मोदी 6 जून को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल और वंदे भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस पुल के शुरू होने से कटरा और संगलदान के बीच 63 किलोमीटर के हिस्से पर ट्रेन कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन संपर्क का 45 साल पुराना सपना साकार होगा. यह परियोजना, जिसे "इंजीनियरिंग मार्वल" कहा जा रहा है, ₹43,000 करोड़ की लागत से पूरी हुई है.