प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की. इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया. खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को अपने खेल के अनुभव, संघर्ष और तैयारियों की कहानियां सुनाईं. प्रधानमंत्री ने हमेशा की तरह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. इस मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया. प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा और देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की. भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं.