scorecardresearch
Advertisement

PM Modi Schedule: PM मोदी आज करेंगे 3 राज्यों की यात्रा, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे. वे सबसे पहले सिक्किम में राज्य स्थापना के 50 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे और कई परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसके बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे और फिर पटना में एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे.