scorecardresearch
Advertisement

Independence Day: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, लाल किले से दी जाएगी 21 स्वदेशी तोपों की सलामी

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की तैयारी तेज हो गई है. हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली के लाल किले (Red Fort) पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस साल देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. लिहाजा 15 अगस्त से पहले दिल्ली के सभी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.