scorecardresearch
Advertisement

Mahakumbh 2025: संगम नगरी में महाकुंभ की महातैयारी शुरू, पुलिस वालों को दी जा रही ड्यूटी के दौरान अच्छे आचरण की ट्रेनिंग

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में इन दिनों कुंभ को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. इन्हीं तैयारियों के तहत कुंभ मेले के दौरान तैनात होने वाले पुलिसवालों को अच्छे आचरण की ट्रेनिंग दी जा रही है. साथ ही साथ मेले की सुरक्षा से जुड़ी हर छोटी सी छोटी जानकारी भी दी जा रही है ताकि 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ का सफल आयोजन किया जा सके.