scorecardresearch
Advertisement

Punjab Flood Update: पंजाब में बाढ़ का कहर, सेना ने शुरू किया बचाव अभियान, गांव-गांव पहुंचाई मदद, जानें अब कैसे हैं हालात?

पंजाब में इन दिनों सैलाब का सितम जारी है। फिरोजपुर में सतलुज नदी का जल प्रवाह शहर में दाखिल होने को बेताब था, लेकिन सेना के 50 से ज्यादा जवानों ने रेत की बोरियों से मजबूत दीवार बनाकर पानी को रोका। स्थानीय लोगों ने भी सेना की मदद की। कपूरथला में ब्यास नदी का पानी गांवों में दाखिल हो चुका है, जिससे कई गांव टापू बन गए हैं। सेना के जवान नावों के जरिए बाढ़ पीड़ित लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं।