रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है. 6 शहरों की तस्वीरें आपके सामने हैं. सूरत के बाजारों में रक्षा बंधन की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है. छतरपुर में भी बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजे पड़े हैं. कोरोना के बाद दुकानदारों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है. भोपाल के बाजारों में भी राखी की रौनक देखी जा सकती है. वडोदरा में खास तरह की ईको फ्रेंडली राखी तैयार की जा रही है. प्रयागराज में तो स्पेशल राखी दुकानों पर सजी है. विराट कोहली, पीएम मोदी, सीएम योगी और फिल्मी सितारों वाली राखी की डिमांड है. मथुरा के वृंदावन की विधवाओं के हाथों से तैयार राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में बंधेंगी. वृंदावन में रहने वाली विधवा माताओं द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर भारत के प्रधानमंत्री को इस बार 501 राखी के साथ-साथ 75 तिरंगा झंडा भी भेजे जा रहे हैं.
The preparations for the holy festival of Rakshabandhan are going on in full swing. Photos of 6 cities are in front of you. Crowds of people are being seen in the markets of Surat for the purchase of Raksha Bandhan. Markets in Chhatarpur are also adorned with colorful rakhis. After Corona, shopkeepers are expecting good business. Rakhi can be seen in the markets of Bhopal too. A special type of eco-friendly Rakhi is being prepared in Vadodara. In Prayagraj, special Rakhi is adorned at the shops. There is a demand for Rakhi featuring Virat Kohli, PM Modi, CM Yogi and film stars. The rakhis prepared by the hands of the widows of Vrindavan of Mathura will be tied in the hands of Prime Minister Narendra Modi. This time along with 501 Rakhi, 75 tricolor flags are being sent to the Prime Minister of India by the widowed mothers living in Vrindavan on the festival of Rakshabandhan.