scorecardresearch
Advertisement

Ram Mandir: राम-हनुमान मिलन का महासंयोग... ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर हुई राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत

श्रीराम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगी. इसके लिए अनुष्ठान ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल से प्रारंभ हुए, जिस दिन को श्रीराम और हनुमान जी के मिलन का दिन भी माना जाता है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मंदिर निर्माण का प्रत्येक कार्य दिव्यता और पवित्रता से परिपूर्ण हो, जिसमें शुभ मुहूर्तों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.