राममंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें बता रही हैं कि, मंदिर निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है. मंदिर की दीवारों पर सनातन संस्कृति की नक्काशी और रामायण काल की घटनाएं मंदिर की भव्यता को और भी बढ़ा रही हैं. राममंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. खास बात है कि, मंदिर की गेट के ऊपरी हिस्से में छोटे-छोटे मंदिरों का आकार भी नजर आ रहा है. गर्भ गृह तक जाने के लिए दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग से रास्ता भी तैयार किया जा रहा है.
The construction of the grand temple of Lord Shri Ram is now in its final stages. Watch the Video to know more.