scorecardresearch
Advertisement

Sawan Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर उज्जैन से दिल्ली तक शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

सावन महीने के दूसरे सोमवार पर देशभर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों सहित देश के कोने-कोने में स्थित मंदिरों में लोग तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार के साथ सोम प्रदोष का दुर्लभ और कल्याणकारी धार्मिक संयोग भी बन रहा है, जिसमें पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में तड़के से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भस्म आरती और विशेष पूजन का आयोजन किया गया। वहीं दिल्ली के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जल, दूध, बेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर परिसरों में सेवादार तैनात हैं।