scorecardresearch
Advertisement

Independence Day: हर तरफ छाया जश्न-ए-आजादी का जोश, सूरत में बच्चों ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाकर दिया खास संदेश

Independence Day: आजादी के 78 साल पूरे होने जा रहे हैं और इस जश्न में जवान से लेकर बच्चे तक सभी हिस्सा ले रहे हैं. देशभर में देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम हो रहे हैं. इन्हीं कार्यक्रम में स्कूली बच्चे और पुलिस जवान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सूरत (Surat) में स्वतंत्रता दिवस से पहले एक स्कूल में ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें छात्र-छात्राएं कुछ इस तरह से खड़े हुए कि उन्होंने देश का खूबसूरत नक़्शा बना दिया.