scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी! कूलर-पंखे भी नहीं कर रहे काम, इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी

उत्तर भारत में मानसून के आगमन के बावजूद बारिश का इंतजार है, जबकि कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर अतुल ने बताया कि भीषण गर्मी से डिहाइड्रेशन से लेकर हीट स्ट्रोक तक कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें शरीर का तापमान 103-104 डिग्री तक पहुँच सकता है। डॉक्टर अतुल के अनुसार, "हीट स्ट्रोक एक एक्स्ट्रीम टेम्परेचर की वजह से होता है, जिसमें भीषण गर्मी का असर ब्रेन तक चला जाता है।"